मुलायम ने साफ़-साफ़ कह दिया है कि शांतिभूषण से उनकी ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है. अर्थात बाज़ार में डाला गया वह सीडी भी नकली है.
अब बेचारे अमर सिंह का क्या होगा? क्या उन्हें जेल की हवा खानी पड़ेगी? क्योंकि शांति भूषण तो उनके खिलाफ तथा उनके साथ मिले नेतओं-पत्रकारों-अखबारों-चैनलों के खिलाफ भी सर्वोच्च अदालत में मुकदमा करने वाले हैं. और सारे सबूत अमर सहित उनके षड्यंत्रकारी बंधुओं के खिलाफ ही जाते हैं.
तो फिर अमर सिंह जी तिहाड जेल में ए.राजा सहित अन्य अनेक भ्रष्टाचारियों के साथ खिचड़ी खाने को तैयार हो जाइए. वैसे भी आप जैसे भ्रष्टों के लिए वही सही जगह है.